Class 10 science Chapter 3 धातु एवं अधातु Notes in hindi Chapter = 3 धातु एवं अधातु वर्तमान में 118 तत्व ज्ञात हैं । इनमें 90 से अधिक धातुऐं , 22 अधातुऐं और कुछ उपधातु हैं । धातु :- पदार्थ जो कठोर , चमकीले , आघातवर्ध्य , तन्य , ध्वानिक और ऊष्मा तथा विद्युत के सुचालक होते हैं , धातु कहलाते हैं । जैसे :- सोडियम ( Na ) , पोटाशियम ( K ) , मैग्नीशियम ( Mg ) , लोहा ( Fc ) , एलूमिनियम ( AI ) , कैल्शियम ( Ca ) , बेरियम ( Ba ) धातुऐं हैं । धातुओं के उपयोग :- धातुओं का उपयोग इमारत , पुल , रेल पटरी को बनाने में , हवाईजहाज , समुद्री जहाज , गाड़ियों के निर्माण में , घर में उपयोग होने वाले बर्तन , आभूषण , मशीन के पुर्जे आदि के निर्माण में किया जाता है । अधातु :- जो पदार्थ नरम , मलिन , भंगुर , ऊष्मा तथा विद्युत के कुचालक होते हैं , एवं जो ध्वानिक नहीं होते हैं अधातु कहलाते हैं । जैसे :- ऑक्सजीन ( O ) , हाइड्रोजन ( H ) , नाइट्रोजन ( N ) , सल्फर ( S ) , फास्फोरस ( P ) , फ्लूओरीन...
Class 10 Science Chapter 14 ऊर्जा के स्रोत Notes in hindi Chapter = 14 ऊर्जा के स्रोत ऊर्जा :- कार्य करने की क्षमताऊर्जा कहलाती है।यह एक अदीश राशि है तथा इसका S.I मात्रक “जुल” होता है। ऊर्जा के स्त्रोत :- वैसी वस्तु जिनसे हमें ऊर्जा प्राप्त होती है , उसे ऊर्जा के स्त्रोत कहते है । जैसे :- कोयला , यूरेनियम , सूर्य , हवा , लकड़ी आदि । ऊर्जा की आवश्यकता :- प्रकाश संश्लेषण भोजन पकाने के लिये । ( CFL , LED , बल्ब ) प्रकाश उत्पन्न करने के लिए । यातायात के लिए । मशीनों को चलाने के लिए । उद्योगों एवं कृषि कार्य में । ऊर्जा के उत्तम स्रोत के लक्षण :- प्रति एकांक आयतन अथवा प्रति एकांक द्रव्यमान अधिक कार्य करे । ( उच्च कैलोरोफिक माप ) सस्ता एवं सरलता से सुलभ हो । भण्डारण तथा परिवहन में आसान हो । प्रयोग करने में आसान तथा सुरक्षित हो । पर्यावरण को प्रदूषित न करे । ईंधन :- वह पदार्थ जो जलने पर ऊष्मा तथा प्रकाश देता है , ईंधन कहलाता है । अच्छे ईंधन के गुण :- उच्च क...