Class 10 science Chapter 3 धातु एवं अधातु Notes in hindi Chapter = 3 धातु एवं अधातु वर्तमान में 118 तत्व ज्ञात हैं । इनमें 90 से अधिक धातुऐं , 22 अधातुऐं और कुछ उपधातु हैं । धातु :- पदार्थ जो कठोर , चमकीले , आघातवर्ध्य , तन्य , ध्वानिक और ऊष्मा तथा विद्युत के सुचालक होते हैं , धातु कहलाते हैं । जैसे :- सोडियम ( Na ) , पोटाशियम ( K ) , मैग्नीशियम ( Mg ) , लोहा ( Fc ) , एलूमिनियम ( AI ) , कैल्शियम ( Ca ) , बेरियम ( Ba ) धातुऐं हैं । धातुओं के उपयोग :- धातुओं का उपयोग इमारत , पुल , रेल पटरी को बनाने में , हवाईजहाज , समुद्री जहाज , गाड़ियों के निर्माण में , घर में उपयोग होने वाले बर्तन , आभूषण , मशीन के पुर्जे आदि के निर्माण में किया जाता है । अधातु :- जो पदार्थ नरम , मलिन , भंगुर , ऊष्मा तथा विद्युत के कुचालक होते हैं , एवं जो ध्वानिक नहीं होते हैं अधातु कहलाते हैं । जैसे :- ऑक्सजीन ( O ) , हाइड्रोजन ( H ) , नाइट्रोजन ( N ) , सल्फर ( S ) , फास्फोरस ( P ) , फ्लूओरीन...
Class 10 science Chapter 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण Notes Chapter = 1 रासायनिक अभिक्रियाएँ एवं समीकरण रासायनिक अभिक्रिया :- ऐसे परिवर्तन जिसमें नए गुणों वाले पदार्थों का निर्माण होता है , उसे रासायनिक अभिक्रिया कहते हैं । उदाहरण :- भोजन का पाचन , श्वसन , लोहे पर जंग लगना , मैग्नीशियम फीते का जलना , दही का बनना आदि । रासायनिक अभिक्रिया की पहचान :- इन कारकों से पता चलता है कि एक रासायनिक अभिक्रिया हुई है :- पदार्थ की स्थिति में परिवर्तन , पदार्थ का रंग बदलना , गर्मी का विकास , गर्मी का अवशोषण , गैस का विकास , प्रकाश का विकास अभिकारक :- ऐसे पदार्थ जो किसी रासायनिक अभिक्रिया में हिस्सा लेते हैं उन्हें अभिकारक कहते हैं । उत्पाद :- ऐसे पदार्थ जिनका निर्माण रासायनिक अभिक्रिया में होता है , उन्हें उत्पाद कहते हैं । रासायनिक समीकरण :- किसी रासायनिक अभिक्रिया का उसमें भाग लेने वाले पदार्थों ( क्रियाकारक एवं उत्पाद ) के प्रती...